दो लक्झरी कार से लाई जा रही बड़ी मात्रा में शराब पकड़ाई…

दो कारों में भरी थी 50 पेटी देशी शराब…

दो दबंग महिला अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई…

पकड़ी गई शराब की कीमत डेढ़ लाख रुपए…

Amaltas

देवास। आबकारी विभाग की दो टीमों ने दो लक्झरी कारों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गौरतलब है की आबकारी विभाग की जिन दो टीमों ने यह शराब पकड़ी है उन दोनों टीमों का नेतृत्व शहर की दो दबंग महिला अधिकारी ही कर रहीं थीं। बताया जा रहा है की यह अवैध शराब आसपास के जिलों से देवास लाई जा रही थी। देवास में जब से सहायक आबकारी आयुक्त संजीव कुमार दुबे आये है तब से देवास में शराब के अवैध कारोबार में अंकुश लगा है।

आज शाम आबकारी विभाग को मुखबिर की सूचना मिली की दो लक्झरी कारों में बड़ी मात्रा में अवैध शराब देवास लाई जा रही है। इनमें एक कार इंदौर से देवास तथा एक कार उज्जैन से देवास की तरफ आ रही है। सहायक आबकारी आयुक्त संजीव कुमार दुबे के निर्देशन में आबकारी इंस्पेक्टर निधि शर्मा और राजकुमारी मंडलोई के नेतृत्व में दो टीम बनाकर उन्हें कार्रवाई का जिम्मा सौंपा गया। दोनों टीमों ने सफलता पूर्वक कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर एक स्कोडा कार और एक रिट्ज कार पकड़कर तलाशी ली तो दोनों कार की डिक्की से 25-25 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की गई। एक कार उज्जैन रोड से और एक कार इंदौर रोड से पकड़ी गई।

आबकारी विभाग के ADO एसके सेठ ने बताया की स्कोडा कार क्रमांक MP09- LH-9999 और रिट्ज कार क्रमांक MP09-CQ-7538 में 25-25 देशी शराब भरी थी। जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये और कार की कीमत करीब 12 लाख रुपये अनुमानित है। दोनों कार और शराब को जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम सविंदर उर्फ संजय निवासी इंदौर, सुभम जाट और महेंद्र जाट दोनों निवासी मानपुर बताये गए हैं।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks