देवास में आज फिर दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली

Amaltas

अब तक कुल कोरोना संक्रमित -515
अब तक स्वास्थ्य मरीज-442
कोरोना से मौत-14
एक्टिव मरीज- 59
आज प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 223

देवास।  covid-19 कोरोना का संक्रमण देवास शहर सहित जिले में पैर पसारते ही जा रहा है। आज शहर के विभिन्न इलाकों में 2 महिलाओं की रिपोर्ट coronavirus संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग से जानकारी के मुताबिक देवास के सर्वोदय नगर में रहने वाली 60 वर्षीय महिला और एलआईजी जवाहर नगर में रहने वाली 35 वर्षीय महिला मरीज कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई।

इस तरह अब देवास जिले में कोरोना के संक्रमण से हुई मौत का आंकड़ा 14 पर पहुंच गया है। भोपाल की बीएमएचआरसी लैब तथा देवास जिला अस्पताल की ट्रू-नाट पैथोलॉजी एवं अमलतास हॉस्पिटल की लैब से कुल 449 सैंपल रिपोर्ट अभी आना बाकी है।  आज 223 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई इनमें से 2 मामले positive पाए गए। देवास में अभी तक 23673 सैंपलों की जांच कराई जा चुकी है। अब तक 23224 सैंपल रिपोर्ट  देवास  जिले की आ चुकी हैं । देखिए अधिकृत रिपोर्ट।

आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारी-

1 पताः-सर्वोदय काॅलोनी, देवास,महिला,उम्र 60 वर्ष
2 पताः-एलआईजी जवाहर नगर ,देवास,महिला,उम्र 35 वर्ष

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks