बागली उपजेल में कैदी मिला कोरोना पॉजिटिव, कैदियों में मचा हड़कंप

Amaltas

बागली (सोमेश उपाध्याय)। बागली उपजेल में एक कोरोना पॉजीटिव की पुष्टि होने के बाद से हड़कंप मच गया है।सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और मरीज को इलाज के लिए देवास कोविड अस्पताल में रैफर किया है।

उल्लेखनीय है कि देवास जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, परन्तु बागली क्षेत्र महामारी से मुक्त था। उपजैल में कैदी के पॉजिटिव होने की ख़बर से हड़कम्प मच गया। जेल प्रशासन कुछ भी बताने से बच रहा है। बताया जा रहा है कि कैदी 6 अगस्त से बन्द था। कैदी दहेज प्रताड़ना के केस में बन्द था और बढ़ियामांडू का बताया जा रहा है।

जेल में मचा हड़कंप
उधर पॉजीटिव मरीज की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया है। अब सभी बंदियों के सेहत की पुनः जांच की जाएगी। इसके अलावा जेल को भी सेनीटाइज कराया जाएगा। थाने में जिस स्टॉफ ने पकड़ा था व उसकी दस्तावेज संबंधित प्रक्रिया पूरी कराई ऐसे पुलिसकर्मी मरीज के सीधे संपर्क में आए होंगे। साथ ही युवक को थाने से न्यायालय एवं न्यायालय से जेल ले जाने में भी जेल स्टाफ सम्पर्क में रहा है और जेल में औपचारिकताएं पूरी करने में वहां का जो स्टाफ संपर्क में आया था। इन तमाम लोगो के सेंपल सोमवार को लिए जाएंगे।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks