Dewas : जिला अस्पताल की महिला डॉक्टर परिवार सहित पॉजिटिव

Amaltas

coronavirus in Dewas

देवास। जिला अस्पताल ( MG hospital ) में पदस्थ एक महिला चिकित्सक ( lady doctor ) के परिवार सहित कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया है। महिला चिकित्सक सहित उसके परिवार के 5 सदस्य भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती होकर उपचार ले रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि महिला चिकित्सक कुछ दिन पहले तक जिला अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रही थी। हैरत की बात तो यह है कि अब तक भी स्वास्थ्य विभाग को इनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी नहीं है।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक लगभग एक सप्ताह से भी अधिक समय से महिला डॉक्टर को बुखार आ रहा था। परिवार में उनकी दादी की तबीयत बिगड़ी तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। 85 वर्ष से अधिक उम्र की दादी को हार्ट की समस्या है, पहले भी दो बार उन्हें दिक्कत आ चुकी है। जिसके चलते उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में जांच के लिए ले जाया गया। यहां कोरोना जांच करवाने पर 85 वर्षीय दादी कोरोना पॉजिटिव निकली। इसके साथ ही महिला डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली। उसके बाद उनके पति और माता-पिता की भी कोरोना जांच पॉजिटिव मिली है। समूचा परिवार  भोपाल के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती होकर उपचार ले रहा है। बताया गया है कि महिला डॉक्टर 1 सप्ताह से अधिक समय से बीमार होने के बावजूद जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार कर रही थी। इधर स्वास्थ्य विभाग इस तरह की कोई जानकारी होने से इनकार कर रहा है। देवास के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा का कहना है कि उन्हें अभी तक इस तरह की कोई जानकारी नहीं है।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks