भोपाल। मप्र में नए मंत्रियों को विभागों का वितरण आज शाम तक होने की संभावना है। विभाग वितरण के बाद कल गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक होगी जिसमें बजट और राजस्व संशोधन के मुद्दों पर निर्णय लिये जाएंगे।

नए मंत्रियों की शपथ को 6 दिन हो गए हैं लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विभाग वितरण नहीं कर पाए हैं। खबर है कि आज शाम तक मंत्रियों को विभागों का वितरण कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने सिंधिया समर्थक 14 मंत्रियों के विभाग तय कर दिए हैं। शेष मंत्रियों के विभागों का चयन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को स्थानीय पार्टी नेताओं से विचार-विमर्श कर करना है। मंगलवार को दिल्ली से लौटने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ विचार-विमर्श किया है। विभाग वितरण की प्रस्तावित सूची प्रभारी उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे को भेज दी गई है। उम्मीद है कि आज शाम तक दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही विभागों का वितरण कर दिया जाएगा। कल सुबह 10.30 बजे कैबिनेट की बैठक होगी।

Slot tại 66B có biểu tượng “phổ biến” được gắn trên những game có lượt chơi cao nhất tuần – giúp bạn nhanh chóng bắt trend và tham gia đúng thời điểm. TONY04-04H