Dewas: सिटी फॉरेस्ट के रूप में विकसित होगी शंकरगढ़ की पहाड़ी

Amaltas

देवास। शंकरगढ़ पहाड़ी पर पौधा रोपण कर पहाड़ी को सिटी फ़ॉरेस्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। शंकरगढ़ पहाड़ी पर ऊपर चढ़ने के लिए ट्रेकिंग बनाया है ताकि महिला, पुरुष  दोनों आसानी से चढ़ सके। पथरीली जमीन होने से पहाड़ी पर जगह-जगह पानी के स्पॉट बनाये जायेगे। जिससे बरसात के पानी को रोका जा सके तथा पौधों को सींचा भी जा सके। पहाड़ी पर बाहर से मिट्टी लाकर पौधे लगाए जाएंगे। जिससे पहाड़ी पर हरियाली आये और हरीभरी दिखे। इसके लिए फ़ॉरेस्ट तथा नगर निगम देवास दोनो मिलकर कार्य करेंगे।

\"\"

कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने आज शंकरगढ़ पहाड़ी का निरीक्षण किया। शंकरगढ़ पहाड़ी पर पौधरोपण को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।  निरीक्षण के दौरान कमिश्नर नगर निगम देवास विशालसिंह चौहान, एसडीएम देवास तथा डीएफओ भी उपस्थित थे।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks