कमलनाथ को घेरने भाजपाई उतरे सड़क पर, शहर में तीन जगह जलाए पुतले

Amaltas

भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा द्वारा लगाए गए आरोप के बाद जगह-जगह जलाए जा रहा है कमलनाथ के पुतले…
देवास के विकास नगर, इटावा और नावेल्टी चौराहे पर जलाए पुतले

देवास। भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर चीन मामले में हमला बोलने के बाद कमलनाथ को घेरने भाजपा इस सड़क पर उतरे। आज देवास में भी भाजपाइयों ने शहर में तीन जगह कमलनाथ का पुतला फूंका। जमकर नारेबाजी भी की गई।

\"\"

आपको बता दें भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कांफ्रेंस कर कांग्रेस के वरिष्ट नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोला है। भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा था कि चीन से आज भारत की तनातनी चल रही है। इस बीच राहुल गांधी और कांग्रेस चीन की भाषा बोल रहे हैं। साथ ही झा ने आरोप लगाया था कि चीन का आयात शुल्क कम कर खास विशेष को लाभ पहुंचाने का काम किया गया। इस मुद्दे को लेकर आज देवास के विकास नगर चौराहे पर भाजपा नेता धर्मेंद्रसिंह बैस के नेतृत्व में इकट्ठे हुए। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल सहित भाजपा मंडल के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। जहां जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कमलनाथ का पुतला भी जलाया गया।

\"\"

वही इटावा क्षेत्र में भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कमलनाथ का पुतला जलाया गया। वही शहर के नावेल्टी चौराहे पर भी कमलनाथ का पुतला फूंका गया।

\"\"

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks