देवास बैंक नोट प्रेस में कोरोना के 14 पॉजिटिव, अधिकांश कर्मचारी कंसाइनमेंट ले कर जाने वाले…

Amaltas

देवास में कोरोना की एक बार फिर जोरदार आमद
देवास में अबतक कुल पॉजिटिव मरीज -198
अब तक  देवास में हुई मौत -10
अब तक स्वस्थ हुए मरीज  – 123
वर्तमान में एक्टिव मरीज- 65
774 सैंपल रिपोर्ट आना शेष…

\"\"

देवास। देवास में कोविड-19 कोरोनावायरस ने एक बार फिर जोरदार आमद दी है। आज अब तक के 1 दिन में सबसे ज्यादा 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। बड़ी बात यह है की यह सभी मरीज बैंक नोट प्रेस में पाए गए हैं। इनमें अधिकांश वह कर्मचारी हैं जो बीएनपी से कंसाइनमेंट यानी नोट लेकर बाहर गए थे। पूर्व में यहां से 6 सीआईएसएफ के जवान भी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
आज पाए गए 14 पॉजिटिव मरीजों में 9 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं।

\"\"

आज जैसे ही बैंक नोट प्रेस में 14 मरीज पॉजिटिव पाए जाने की खबर लगी बैंक नोट प्रेस में तहलका मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम नगर निगम का अमला और पुलिस बल वहां पहुंचा। नगर निगम के अमले ने क्षेत्र को सेनीटाइज किया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के के अमले ने क्षेत्र को कंटेनमेंट किया। स्वास्थ विभाग की टीम ने सभी पॉजिटिव मरीजों को एंबुलेंस में बिठाकर अमलतास अस्पताल भिजवाया।

\"\"

आज पाए गए 14 पॉजिटिव मरीजों में अधिकांश वह कर्मचारी हैं जो यहां से कंसाइनमेंट लेकर पुणे, मुंबई और मैसूर तथा नासिक गए हुए थे। ऐसी स्थिति में अनुमान लगाया जा रहा है की कहीं ना कहीं वहीं से यह संक्रमण बीएनपी में पहुंचा होगा। देवास में अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 198 हो चुकी है, इनमें से 123 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 10 मरीजों की मौत हो चुकी है, और 65 एक्टिव मरीज अस्पताल में उपचार ले रहे हैं।

\"\"

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks