सोनकच्छ (संदीप गुप्ता)। कोविड-19 से संक्रमण के मामले दिनों दिन सोनकच्छ में बढ़ते जा रहे हैं। आज सोमवार को भी कोविड-19 से संक्रमण के 4 नए मामलों की पुष्टि हुई है। आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को नगर के लक्ष्मीबाई मार्ग में निवास करने वाले एक 51 वर्षीय व्यक्ति जिसका उपचार पूर्व से देवास में चल रहा था को कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद सूचना लगते ही स्थानीय प्रशासन द्वारा मौके पर कंटेंटमेंट एरिया तैयार कर, फर्स्ट कांटेक्ट हिस्ट्री के अंतर्गत परिवार के 18 सदस्यों को निर्धारित सेंटर पर क्वारंटाइन किया गया था। इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद आज सोमवार को 4 सदस्यों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद निर्धारित क्वारंटाइन सेंटर से चारों सदस्यों को सुबह उपचार के लिए देवास भेजा गया। वहीं इसी मामले पर प्रशासन ने सेकंड कांटेक्ट हिस्ट्री अंतर्गत 90 लोगों की सूची तैयार की है। जिनका नित्य स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बीते शुक्रवार की रात्रि में ही वार्ड क्रमांक 5 के पूर्व पार्षद की पत्नी भी कोविड-19 से संक्रमित पाई गई थी। जिसके बाद परिजनों को क्वारंटाइन कर, शनिवार को फस्ट कांटेक्ट हिस्ट्री के अंतर्गत परिवार के 7 लोगों के सैंपल कोविड-19 की पुष्टि हेतु भेजे गए थे। जिनकी जांच रिपोर्ट जल्दी ही आने वाली है। इसके बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

क्षैत्र में अभी तक 11 संक्रमित 3 स्वस्थ होकर लौटे –
सोनकच्छ क्षेत्र में अब तक कुल 144 लोगों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। जिनमें 10 मामलों में संक्रमण की पुष्टि पाई गई। जिनमें से समीपस्थ गांव पिलवानी के 2 संक्रमित उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम पिलवानी के ही वरिष्ठ भाजपा नेता का विगत दिनों में इंदौर में उपचार चल रहा था। इसी दौरान इंदौर में जांच के उपरांत संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वे भी पूर्णत: स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। सोनकच्छ क्षेत्र से अभी कोविड-19 से संक्रमित 8 लोगों का उपचार जारी है।
नगर के 4 वार्डों में 8 संक्रमित –
01- वार्ड क्रमांक 5 – संक्रमित संख्या 01, F, 50 वर्ष
02 – वार्ड क्रमांक 8 – संक्रमित संख्या 01, M, 52 वर्ष
03 – वार्ड क्रमांक 9 – संक्रमित संख्या 01, M, 26 वर्ष
04 – वार्ड क्रमांक 15- संक्रमित संख्या 05, M-51वर्ष, M -16 वर्ष, M – 20 वर्ष, M-24 वर्ष, F – 45 वर्ष
टाइम्स एमपी के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यह लिंक क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FSdr81XdeTP1XZd3EXjdtt
