शिवराज सरकार ने की सारी की मर्यादाएं तार-तार वाइन शॉप पर बेच रही है महिलाएं शराब

Amaltas

देवास। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने एक बार फिर वह कारनामा कर दिखाया है जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश ही नहीं देश में हो रही है जहां हम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिलाओं की सुरक्षा की बात कर रहे हैं ।दूसरी ओर शिवराज सिंह सरकार घर की बेटियों ,बहनों  से वाइन शॉप पर शराब बिकवा रही है ।शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व सुधीर शर्मा ने शिवराज सिंह सरकार के इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह एक सभ्य समाज के लिए कलंक की बात है कि घर की बेटियां बहुएं वाइन शॉप पर शराब बेचे। मध्य प्रदेश सरकार के पास अगर प्रदेश चलाने के लिए पैसा नहीं है तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दें ना चाहिए । यह बड़े शर्म की बात है कि शिवराज सिंह चौहान सरकार ने आबकारी विभाग के माध्यम से शराब की दुकानों पर  महिलाओं को बिठाया है। शहर कांग्रेस ने कलेक्टर से मांग की है कि महिलाओ को  तत्काल हटाए और अगर ठेकेदार शराब की दुकान नहीं चला रहे हैं तो सारी वाइन शॉप पर दूसरे पुरुष कर्मचारियों को नियुक्त करे । समय रहते अगर वाइन शॉप पर से महिलाओं को नहीं हटाया तो काग्रेस आंदोलन करेगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की ओर सरकार की रहेगी। 

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks