कार्तिक नगर बना हॉटस्पॉट
आज आये 8 नए पॉजिटिव…
आज कुल रिपोर्ट आई 134, इनमें 119 निगेटिव…

देवास। देवास में कोरोनावायरस ने एक बार फिर बड़ा वॉर किया है, पिछले कुछ दिनों से राहत और सुकून के बीच आज फिर हलचल मच गई। आज आई 134 सैंपल रिपोर्ट में से 8 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा देवास में भी शतक पार करते हुए 103 पर पहुंच गया है। आज आई रिपोर्ट में 119 रिपोर्ट नेगेटिव है जबकि अस्पताल में भर्ती मरीजों की रिपीट सैंपल रिपोर्ट में 4 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है वही एक रिपीट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 2 सैंपल रिपोर्ट पैथोलॉजी द्वारा रिजेक्ट की गई है।
आपको बता दें कोरोना संक्रमण को लेकर अब देवास राहत महसूस कर रहा था, अब तक 1 दिन में अधिकतम नए पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 7 का था, किंतु आज आई रिपोर्ट में 8 नए संक्रमित मरीज पाए जाने की खबर निश्चित तौर पर चिंता का विषय है। देवास का कार्तिक नगर जहां हॉट स्पॉट बन गया है, वही गंगानगर और लक्ष्मण नगर जैसी कॉलोनियों में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। आज आए नए पॉजिटिव मरीजों में 6 मरीज कार्तिक नगर के हैं और इनमें 4 युवक-युवतियां 16 से 22 वर्ष के बीच की उम्र के हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक अब तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 103 हो गई है वही कोरोना संक्रमण से हुई मौत का आंकड़ा 9 है। अब तक 63 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 31 है।
आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पॉजिटिव -08 प्रकरण की जानकारी:-
01-पता-कार्तिक नगर ,देवास- F-38 वर्ष
02-पता-कार्तिक नगर ,देवास -F-18वर्ष
03-पता-कार्तिक नगर,देवास -F- 16वर्ष
04-पता-गंगा नगर,देवास -M-35वर्ष
05-पता-कार्तिक नगर,देवास -M-22वर्ष
06-पता-कार्तिक नगर,देवास -M-50वर्ष
07-पता-कार्तिक नगर,देवास -F- 20वर्ष
08-पता-लक्ष्मण नगर,देवास -M-16वर्ष
आज की स्थिति
देवास में अबतक कुल पॉजिटिव मरीज -103
अब तक देवास में हुई मौत -9
अब तक स्वस्थ हुए मरीज – 63
वर्तमान में एक्टिव मरीज- 31
