कोरोना अपडेट: खुद के आंकड़ों में उलझा स्वास्थ्य विभाग

Amaltas

देवास। स्वास्थ विभाग द्वारा आज जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन में आंकड़ों का तालमेल गड़बड़ा गया। जो हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया उसमें अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 92 बताई गई है और अब तक मरने वालों की संख्या 9 बताई गई है वही अब तक स्वस्थ होकर घर लौटे मरीजों की संख्या 56 तथा एक्टिव मरीजों की संख्या 26 बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को देखें तो एक मरीज ही गायब है।

\"\"
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी देवास का मीडिया हेल्थ बुलेटिन


अंक गणित के हिसाब से अस्पताल में एक्टिव मरीजों की संख्या और स्वस्थ होकर घर लौटे मरीजों की संख्या तथा मरने वाले मरीजों की संख्या का योग वही आना चाहिए जो टोटल पॉजिटिव मरीजों की संख्या है।
लेकिन देवास में आज जारी हुए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक एक्टिव मरीज, स्वस्थ होकर घर लौटे और मृत्यु के आंकड़े को जोड़ा जाए तो यह 91 हो रहा है। जबकि अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 92 इसी हेल्थ बुलेटिन में बताई गई है। आंकड़ों पर गौर करने वाले लोगों का असमंजस में रहना स्वाभाविक है कि आखिर एक मरीज गया कहां?
आपको बताते हैं आखिर गड़बड़ हुई कहां-
हुआ यह की 28 मई को मिर्जा बाखल निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई जो पहले तो कोरोना पॉजिटिव था जिसकी बाद में रिपोर्ट नेगेटिव भी आ गई थी। इस मरीज की अस्पताल से छुट्टी नहीं हुई थी, ऐसी स्थिति में इस मरीज को एक्टिव मरीजों के आंकड़े में गिना जा रहा था। किंतु उसकी मौत होने से स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े गड़बड़ा गए। उसे अगर पॉजिटिव मरीज में जोड़ा जाता है तो मौत का आंकड़ा 10 हो जाता है। अगर उसे नहीं जोड़ा जाता और मौत के आंकड़े को 9 ही रखा जाता है तो एक्टिव मरीज और कुल पॉजिटिव मरीज दोनों जगह आंकड़ों का तालमेल गड़बड़ाता नजर आ रहा है।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks