मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने गिनाई कमलनाथ सरकार की उपलब्धियां

4 नवंबर के भाजपा आंदोलन को लेकर साधा निशाना…

कांतिलाल भूरिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की बात कही…

देवास सर्किट हाउस में सज्जनवर्मा की पत्रकारवार्ता…

Amaltas

देवास।
प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियां गिनाई…, वहीं भाजपा के आगामी 4 नवंबर को होने वाले आंदोलन को लेकर भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लिया। मंत्री वर्मा देवास के सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित पत्रकारवार्ता में मंत्री वर्मा ने एक ओर जहां सरकार की उपलब्धियां गिनाई वहीं पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए। मंत्री वर्मा ने कहा कि कमलनाथ सरकार अब तक 20 लाख किसानों के कर्ज माफ कर चुकी है। अब जल्द ही साढ़े 12 लाख किसानों के 2 लाख तक के कर्जमाफी की सूची जारी होने जा रही है। सूची बनकर तैयार है। प्रदेश में सबसे ज्यादा कर्जमाफी देवास जिले के किसानों की हुई है।
उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने प्रदेश की सेंट्रल रोड फंड का पैसा रोक दिया। आगामी 4 नवंबर को भाजपा के आंदोलन के सवाल पर मंत्री वर्मा ने कहा कि इन्हें आंदोलन ही करना है तो केंद्र सरकार के खिलाफ करना चाहिए, जिसने प्रदेश सरकार का हजारों करोड़ रुपया रोक दिया। प्रदेश में 29 में से 28 संसद भाजपा के है, फिर भी वो प्रदेश का पैसा प्रदेश को नही दिला पा रहे है, उन्हें शर्म आनी चाहिए। वरना हम तो दिल्ली जाकर उपवास करेंगे, शायद उन्हें सद्बुद्धि मिल जाए।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के लिए एकबार फिर मंत्री वर्मा ने कांतिलाल भूरिया का नाम आगे बढ़ाते हुए कहा कि प्रदेश में 31 आदिवासी विधायक हैं, जिनकी सरकार में अहम भूमिका है। कांतिलाल भूरिया प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता है। पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रहने के साथ ही केंद्र की सरकार में भी अहम पदों पर रहे है। पूर्व में बाला बच्चन का नाम आगे बढ़ाये जाने के सवाल पर कहा कि उस समय सरकार में बाला बच्चन वरिष्ठ नेता थे। अब चूंकि कांतिलाल जी चुनाव जीतकर 31 वे आदिवासी विधायक बने है। वरिष्ठता के आधार पर अब उन्हें बनाना चाहिए।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks