गायों की मौत को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी

गो शाला संचालक भाजपा नेता वरुण अग्रवाल का पुतला फूंका…

भाजपा नेता वरुण अग्रवाल गो रक्षक नहीं गो भक्षक बताया…

मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम ज्ञापन देने की तैयारी…

कड़ी कार्रवाई करने की मांग…

मामला: ग्राम राबड़िया की गोशाला में दलदल में फंसकर गायों के मरने का….

देवास। कल देवास जिले के ग्राम राबड़िया की गो शाला में दलदल में फंसकर हुई गायों की मौत का मामला गरमाने लगा है। आज कांग्रेस नेता अक्षय बाली ने गोशाला संचालक वरुण अग्रवाल का पुतला फूंका और कड़ी कार्रवाई की मांग की। अब मुख्यमंत्री कमलनाथ को ज्ञापन देने की तैयारी में लग गए है।

Rai Singh Sendhav

आपको बता दें कल राबड़िया स्थित गोशाला में कीचड़ के दलदल में फंसने से दर्जनों गायों की मौत हो गई थी। यह गोशाला भाजपा नेता एवं शहर के बड़े व्यापारी के पुत्र वरुण अग्रवाल की है। यहां उनका डेयरी प्लांट भी है। खासबात यह कि शहर में आवारा घूमने वाली गायों को नगर निगम पकड़ कर इसी गोशाला में भेजता है। आरोप है कि इस गोशाला में दूध देने वाली गायों की तो अच्छे से देखरेख की जाती है और बुड्ढी और दूध नही देनेवाली गायों को की देखभाल करना तो दूर उनके खानपान पर भी लापरवाही बरती जाती है। यहां तक की गोशाला के पास एक बड़े क्षेत्र में दलदल है। जिसमे गायें अगर चली गई तो उन्हें जब तक बाहर नही निकाला जाए वे खुद नही निकल सकती। इसी के चलते गायों की मौत हुई है। इन गायों की मौत के बाद शहर भर में इसी बात की चर्चा है। आज अक्षय बाली के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने वरुण अग्रवाल का पुतला जलाकर मामले की निष्पक्ष जांच के साथ दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

संपादक

+ posts

1 thought on “गायों की मौत को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी”

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks