माहेश्वरी महिला मंडल के चुनाव निर्विरोध संपन्न

Amaltas

कांटाफोड़ (जैकी भाटिया)। नगर में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले सामाजिक संगठन माहेश्वरी समाज के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए।जिसमे पदाधिकारियों की कार्यकारिणी गठित की गई।जानकारी देते हुए नगर के वरिष्ठ उद्योगपति शैलेष होलानी ने बताया कि सभी महिला मंडल की समस्त सदस्यों की सहमति से अध्यक्ष पद पर श्रीमती जयश्री होलानी को निर्विरोध महिला मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

उपाध्यक्ष उषा बियाणी, सचिव हर्षिता सोमानी, सह सचिव पुष्पा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिवानी पसारी, सांस्कृतिक मंत्री करुणा सिंगी, प्रमिला गट्टानी, वृंदा सिंगी, संगठन मंत्री अंजना सिंगी, शीतल नागोरी, प्रचार मंत्री मंजू सिंगी, आरती नागोरी, पदेन उर्मिला होलानी, निर्मला होलानी, कला पसारी, श्यामा सिंगी, सदकुंवर नागोरी, चंदा नागोरी, मंगला सिंगी, संरक्षक मीणा नागोरी, साधना बियाणी, को महिला मंडल के पदाधिकारियों के रूप में निर्विरोध नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मधु अग्रवाल, पुष्पा चितलांगिया, अनीता काबरा, श्वेता होलानी, उर्मिला सिंगी, आरती सिंगी, नेहा गोरानी और निधि होलानी को नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सामाजिक लोगों ने बधाई दी और कहा कि समाज को मजबूती प्रदान करने में अपना सहयोग प्रदान करे।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks