पुर्व केन्दीय मंञी उमा भारती पहुंची नेमावर

नर्मदा मे स्नान कर की पूजा अर्चना…

लिया आर्चाय विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद…

सुषमा दीदी मुझसे उम्र में बड़ी थी मेरे लिए मां जैसी थी

Amaltas

अनिल उपाध्याय
खातेगांव। मध्यप्रदेश की पुर्व मुख्यमंञी व पूर्व केन्दीय मंञी उमा भारती गुरूवार को म. प्र. के देवास जिले के नेमावर के नर्मदा तट पहुची जहा आपने मां ऩर्मदा मे स्नान कर भगवान सिद्धनाथ महादेव की पूजा अर्चना कर जल अभिषेक किया, आप हण्डिया स्थित रिध्दनाथ मंदिर पहुची जहा आपने पूजा अर्चना करने के बाद पुन: नेमावर आकर जैनाचार्य विद्यासागर महाराज के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया!
उमा भारती ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सुषमा दीदी के निधन की खबर सुनने के बाद से ही मन व्यथित था, हृदय की व्याकुलता नहीं जा रही थी! नर्मदा के नाभी स्थल नेमावर में स्नान कर भगवान सिद्धनाथ रिद्धनाथ की पूजन और जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज के दर्शन कर मन शांत / निर्मल करने आई हूं! सुषमा दीदी मुझसे उम्र में बड़ी थी मेरे लिए मां जैसी थी उनका मुझ पर बहुत स्नेह था!
कई बरस तक हम ने साथ काम किया, लेकिन पिछले 5 सालों से हमारे संबंध बहुत ज्यादा प्रगाढ हो गए थे! उन्होंने एक अच्छी विदेश मंत्री होने का कर्तव्य निभाया, जिसे आज पूरी दुनिया उन्हे मानती है! उसी के साथ वो एक आदर्श पत्नी और आदर्श माँ भी थी!

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks