हरविंदर भाटिया

कांटाफोड़। क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं यह बारिश उम्मीद के मुताबिक तो नहीं हुई है लेकिन अभी हाल ही की फसल को बहुत कुछ फायदा पहुंचा है और नागरिकों को भी गर्मी से राहत मिली है नगर से लगा चंद्रकेशर डेम लगभग 9 फीट ही भरा पाया है जिसकी कुल क्षमता 32 फीट है बांध भर जाने से लोगों को आगामी फसल की भी चिंता कम हो जाती है।फिलहाल बारिश के लिए सभी सामाजिक लोगों के द्वारा अपने-अपने स्तर पर भजन-कीर्तन कर भगवान इंद्रदेव को मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
