फोजी दिनेश गुर्जर की सुबह निकलेगी अन्तिम यात्रा

कमल गर्ग \’राही\’

Rai Singh Sendhav

कन्नौद। समीपस्थ बामनी खुर्द के फोजी दिनेश गुर्जर की अन्तिम यात्रा उनके निवास बामनी खुर्द से प्रातः 7 बजे , 1 अगस्त को प्रारम्भ होगी , जो डेहरिया, कन्नौद, खातेगाव, सनदलपुर होते हुए नेमावर पहुंचेगी जहा उनकी पार्थिव देह पंच तत्व मे विलिन होगी ।

आपको बता दे भारत माता का यह सपूत BSF मे होकर दिल्ली के नजबगढ मे इलेवन कोर एयर सपोट फीडर मे कार्यरत था ,जहा कार्य के दोरान करंट लगने से उनकी म्रत्यु हो गई, घटना की जानकारी मिलते ही कन्नौद, खातेगाव सहित आसपास का क्षेत्र गमगीन हो गया ,उनके गाव बामनी खुर्द मे तो सूचना मिलने के बाद मातम छा गया।
जनपद पंचायत के CEO द्वारा डेहरिया से बामनी खुर्द पहुच मार्ग को तत्काल दुरूस्त कराया गया ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

शहीद भगतसिंह व्यायाम शाला व सामाजिक मंच द्वारा नगर पंचायत चौराहे पर फोजी की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks