जीवन्त झाँकी रहेगी आकर्षण का केंद्र
सोमेश उपाध्याय

बागली। आज नगर में सार्वजनिक साई पालकी समिति के तत्वाधान में कल शाम 4 बजे से साई पालकी निकाली जाएगी। जो विभिन्न मार्गों से होती हुई मनकामनेश्वर महादेव मंदिर स्थित साईं मन्दिर पहुंचेगी।यात्रा में बेंड बाजे,ढोल,डीजे के साथ ही जटाशंकर के ब्रह्मलीन सन्त केशव दास जी महाराज की जीवन्त झांकी रहेगी।यात्रा में कांटाफोड़ के साईं भक्त साईं भेष में मौजूद रहेंगे।समिति से जुड़े मिंटू गुर्जर व अशोक वर्मा ने बताया कि यात्रा का यह सातवा वर्ष है!दिलीप गुर्जर ने बताया इस अवसर पर बाबा को खिचड़ी का भोग लगाकर उसका वितरण किया जाएगा। प.मुकेश शर्मा के आचार्यत्व में महाआरती सम्पन्न होंगी।समिति के सदस्यों ने पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रधालूओ के शामिल होने का आव्हान किया है!

http 888slot cc có đội ngũ CSKH nói tiếng Việt lưu loát, hỗ trợ 24/7 qua live chat, Zalo, Telegram – giải đáp mọi thắc mắc trong tích tắc. TONY03-25