पीएसआई से सीधा संवाद किया छात्राओं ने, किए कई सवाल…
अनिल उपाध्याय
खातेगांव। जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती के मार्गदर्शन में देवास जिले के खातेगांव थाना पुलिस द्वारा इन दिनो विशेष अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत महिला पुलिस ए एस आई सोनिया धाकरे द्वारा स्कूलों में पहुंचकर छात्राओं को गुड टच व बेड टच की जानकारियां व समझाइश दी जा रही है! साथ ही छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें अपनी सुरक्षा,पुलिस प्रशासन से जुड़ी जानकारियां दी जा रही हे! पी एसआई सोनिया धाकरे नगर के शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल पहुंची जहां पर उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद किया। आजकल लगातार छात्राओं के साथ हो रही यौन शोषण की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इन घटनाओं को कैसे रोका जाए तथा इन की पुनरावृत्ति ना हो इसी बात को ध्यान में रखते हुए छात्राओं को जागृत व सचेत करने के उद्देश्य के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की ! जिसमें छात्राओं को गुड टच व बेड टच के बारे में बताया उन्होंने छात्राओं को समझाइश देते हुए कहा कि कोई भी अनजान व्यक्ति कुछ खाने को दे या कहीं चलने के लिए बोले तो उसके साथ नहीं जाए उन्होने
संवाद मे जहा छात्राओं के सवालों के जवाब दिए वही बताया कि अपने आप को कभी भी कमजोर ना समझे।परीक्षा परिणाम में चाहे नंबर कम आए लेकिन कभी भी गलत कदम नहीं उठाना चाहिए।यदि इस बार नंबर कम आते हैं तो अगली कक्षा में अच्छी मेहनत कर अच्छे नंबर भी ला सकते हैं। इसलिए कभी भी हमें मायूस होकर गलत कदम नहीं उठाना चाहिए, क्योंकि यह समय आपके सपने संजोने व आप के सुंदर भविष्य का समय हे! आप अपना लक्ष्य लेकर पढ़ाई करें ताकि आप अपने जीवन के साथ परिवार एवं समाज को गौरवान्वित कर सके, कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के स्टाफ मौजूद था

