कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव से भागने की तैयारी में है-रजनीश अग्रवाल

चुनाव आगे बढ़ाने के बहाने तलाश रही है कांग्रेस…

पिछली बार की तुलना में 20 फीसदी ज्यादा सदस्य बनाएगी भाजपा

देवास जिले में ढाई लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य…

भाजपा का सदस्यता अभियान 6 जुलाई से…

Amaltas

देवास। कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव से भागने की तैयारी में है, जनता को फेस करने की हिम्मत नही है। हताशा में है कांग्रेस। इन्हें डर है जनता के बीच जाएंगे तो शून्य बटे सन्नाटा मिलने वाला है। इस लिए चुनाव आगे बढ़ाने के बहाने तलाश रही है। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने यहां भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कही। वे यहां भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

श्री अग्रवाल ने बताया कि इस बार देवास जिले में ढाई लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार की सदस्यता के बाद मतदाता सूची का बड़ा हिस्सा सदस्य बनेगा। लोक सभा चुनाव में मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर भाजपा की जीत ने साबित कर दिया है कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। जिले के सभी भाजपा विधायक, पूर्व विधायक, संसद, मंडल अध्यक्ष इस अभियान में जुड़ेंगे। 1 से 3 जुलाई तक बैठके होंगी और 6 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अभियान की शुरुआत संगठन पर्व के रूप में करेंगे।
श्री अग्रवाल ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस में हताशा का माहौल है, एक दूसरे पर भरोसा नही है, इस्तीफे की बयार है। ट्रांसफर को धंधा बनाया हुआ है उसका विरोध हम कर रहे है आगामी विधानसभा सत्र में भी विरोध होगा। आकाश विजयवर्गीय की बल्लेबाजी के सवाल पर कहा कि भाजपा कानून पर भरोसा करती है, ऐसी स्थिति क्यो बनी, व संवेदनशीलता प्रशासन और सरकार में क्यो नही है, यह भी बड़ा सवाल है। प्रशासनिक अराजकता का भाजपा हमेशा कानून के दायरे में रहते हुए विरोध करेगी।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks