नर्मदा का पानी पहुंचा कन्नौद, जून अन्त तक मिलेगा नागरिकों को पानी

कमल गर्ग \’राही\’
कन्नौद। नेमावर से नर्मदा का पानी आज आखिर कन्नौद पहुंच गया। विधायक आशीष शर्मा ने इस मौके पर इनटक वेल, पेयजल टंकी आदि निरीक्षण किया।

Rai Singh Sendhav

पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि वर्ष 2016 में स्वीकृत मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के तहत इसकी 19 करोड़ 39 लाख लागत है। करीब 35 किमी लम्बी पेयजल पाइप लाइन डालकर लाई गई इस लाइन में रासतेभर में 42 एयर वाल लगाये गए हैं।

जून के अन्त तक इस योजना से नागरिको को पेयजल वितरण शुरू कर दिया जायेगा। नगर पंचायत उपयत्री शिवम गुप्ता ने बताया कि 5 वर्ष तक ठेकेदार इसका रख रखाव करेगे। इसके बाद नप को हस्तांतरित होगी। इस मौके पर नप अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, नप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भारत शर्मा, राधेश्याम जाट ,ठेकेदार विजेनत सोलंकी तथा गणमान्य नागरिक, पार्षद गण उपस्थित थे।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks