अखिल विश्व गायत्री परिवार के आह्वान पर घर-घर हुआ आयोजन

270 घरों में गायत्री महायज्ञ किताब और यूट्यूब पर समझी विधि

अनेक स्थानों पर पंच कुंडी महायज्ञ के साथ ही एक विवाह संस्कार भी संपन्न

Amaltas

अनिल उपाध्याय
खातेगांव। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में संपूर्ण भारत में एक साथ एक समय में घर-घर में गायत्री महायज्ञ किया गया, आयोजन परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी और ब्रह्मालीन माता भगवती देवी की प्रेरणा से के महा निर्माण दिवस पर रविवार को यह आयोजन संपन्न हुआ
खातेगांव गायत्री शक्तिपीठ के श्री राजेंद्र व्यास ने बताया कि गायञी हवन विधि पुस्तक से यज्ञ को किया कई श्रद्धालुओं ने यूट्यूब पर भी वीडियो द्वारा इस विद्या को आसानी से पूरा किया।

गायत्री महायज्ञ में यजमान उन्हें दक्षिणा के रूप में अपने जीवन की बुराई त्यागने का एक एवं एक अच्छा संकल्प लिया जो जीवन को सत मार्ग पर प्रेरित करेगा खातेगांव नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के 270 से अधिक घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ यज्ञ की पूर्णाहुति में परिजनों ने नियमित उपासना साधना स्वाध्याय संयम और सेवा के संकल्प लिए गायत्री परिवार का यह आयोजन खातेगांव सहित ग्राम खारदा, काकरिया, मोलपीपल्या सुलगांव जियागांव के साथ ही 1 दर्जन से अधिक ग्रामों में गायत्री परिवार के सदस्यों ने इस पुनीत कार्य में सहभागिता की वही कुछ ग्रामों में पंच कुंडी यज्ञ संपन्न हुआ इतना ही नहीं गायत्री मंदिर परिसर में एक विवाह संस्कार भी गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ ही संपन्न कराया गया ,गायत्री परिवार के महिला मंडल की कार्यकर्ताओं बहनों एवं युवा मंडल के सभी सदस्य कार्यकर्ताओं ने इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
श्री व्यास ने इस पुनीत कार्य की सहभागिता पर सभी के प्रति हृदय से कृतज्ञता प्रकट करते हुए यह भी कहा कि ग्रह गायत्री यज्ञ के अंतर्गत सभी कार्यकर्ता बंधुओं ने बहुत मेहनत और बहुत पुरुषार्थ करके यज्ञ संपन्न किए हैं जिन लोगों ने अपने-अपने घरों में यज्ञ किए हैं उन्हें बहुत-बहुत साधुवाद और जिन्होंने अपने घर में करके अन्य जगह पर भी जाकर यज्ञ किए हैं उन्हें भी बहुत-बहुत साधुवाद हमारे अनेक कार्यकर्ताओं ने चार चार या पांच पांच स्थानों पर भी जाकर यज्ञ किए हैं सब बहुत बहुत धन्यवाद के पात्र हैं परम पूज्य गुरुदेव जी की माता जी का आशीर्वाद हमेशा बना रहे यही कामना भावना के साथ गायत्री परिवार खातेगांव एवं आसपास के क्षेत्रों से गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान को सफल बनाने में आज प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जो योगदान दिया है और इस आयोजन को सफल बनाया है इसलिए गायत्री परिवार खातेगांव आपका ह्रदय से आभारी है आशा है इसी प्रकार आपका सहयोग मिलता रहेगा गायत्री माता एवं गुरुदेव से आप सब के मंगल जीवन की कामना की,

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks