हत्या करने की नियत से युवक पर चलाई गोली, पुलिस जांच में जुटी

Amaltas

रायपुर। राजधानी के पंडरी स्थित शहीद भगत सिंह स्कूल के पास बीती रात अज्ञात व्यक्ति ने एक युवक की हत्या करने के नियत से हवाई फायर की। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Madhur

बता दें कि इमामबाड़ा निवासी यावर अली बीती रात करीब 11 बजे अपने दोस्तों के साथ ऑफिस के बाहर आग जला कर बैठा था, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने पिस्टल से हवाई फायर की। हालांकि इस फायर से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि हत्या करने के नियत से गोली चलाई होगी, लेकिन निशाना चूक गया। मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks