Views: 493

देवास। पानी की बर्बादी और खुले में कचरा जलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने चालानी कार्रवाई की। वार्ड 19 और 8 में स्वच्छता निरीक्षकों ने अलग-अलग मामलों में कुल 2 हजार रुपये के चालान बनाए। इसमें व्यर्थ पानी बहाने, निजी बोरवेल से सड़क धोने और खुले में कचरा जलाने के मामले शामिल हैं। निगमायुक्त दिलीप कुमार ने सभी स्वच्छता निरीक्षकों को ऐसी गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

