प्रधानमंत्री आवास के नाम पर दो महिलाओं से ₹4.85 लाख की ठगी, नगर निगम के क्लीनर पर आरोप

अधिकारियों से पहचान का रौब दिखाकर पक्का मकान दिलाने का दिया था भरोसा, पत्नी के बैंक खाते में जमा कराई रकम; कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस

Amaltas

देवास। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान दिलाने का सपना दिखाकर दो महिलाओं से 4 लाख 85 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में आरोप नगर निगम देवास में पदस्थ एक क्लीनर पर लगा है। आरोपी ने अपनी सरकारी नौकरी और नगर निगम के अधिकारियों से पहचान का हवाला देकर महिलाओं को मकान आवंटित कराने का भरोसा दिलाया और उनसे लाखों रुपए ऐंठ लिए।

जानकारी के अनुसार, नगर निगम में क्लीनर के पद पर कार्यरत नंदकिशोर प्रजापत ने दो महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि उसने एक महिला से 2 लाख 5 हजार रुपए और दूसरी महिला से 2 लाख 80 हजार रुपए लिए। दोनों महिलाओं को विश्वास दिलाया गया कि अपने संपर्कों के जरिए वह उनके नाम पर पक्के मकान आवंटित करवा देगा।

आरोपी के भरोसे में आकर महिलाओं ने अपनी जमा-पूंजी उसके कहने पर पत्नी के बैंक खाते में जमा करा दी। लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी न मकान मिला और न ही रकम वापस हुई। जब महिलाओं ने अपने पैसे मांगे तो आरोप है कि आरोपी ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया।

Madhur

इसके बाद पीड़ित महिलाओं ने नगर निगम पहुंचकर लिखित शिकायत की। मामले में कोतवाली पुलिस ने नंदकिशोर प्रजापत के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Amaltas

सवाल यह है कि प्रधानमंत्री आवास जैसी जनकल्याणकारी योजना के नाम पर आखिर नगर निगम में पदस्थ कर्मचारी ने महिलाओं को किस भरोसे में लेकर लाखों रुपए वसूले? पुलिस जांच में अब इस बात का खुलासा होना बाकी है कि इस मामले में केवल आरोपी की भूमिका थी या किसी अन्य की भी संलिप्तता है।

संपादक

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks