इंदौर में नमो कोचिंग सेंटर शुरू, 208 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त तैयारी

Amaltas

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया शुभारंभ, 15 से 20 करोड़ की लागत से 24 घंटे खुलने वाली ई-लाइब्रेरी बनाने की घोषणा

इंदौर। आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराने के उद्देश्य से पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय की पहल पर नमो कोचिंग सेंटर शुरू किया गया है। सोमवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध चिकित्सक विश्वरूप रॉय चौधरी और कौटिल्य एकेडमी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

आकाश विजयवर्गीय की संस्था देव से महादेव वेलफेयर सोसाइटी की इस पहल को सोशल मीडिया पर भी व्यापक समर्थन मिला है। #AKVijayvargiyaFreeEducation हैशटैग X पर देशभर में नंबर-1 ट्रेंड हुआ।

Madhur

कोचिंग के लिए 400 से अधिक आवेदन मिले थे, जिनमें से 208 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। विद्यार्थियों को कौटिल्य एकेडमी के अनुभवी शिक्षकों द्वारा MPPSC, पटवारी, सब इंस्पेक्टर, पुलिस कांस्टेबल, फूड सेफ्टी ऑफिसर और शिक्षक वर्ग-1, 2 एवं 3 जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। प्रत्येक विद्यार्थी को 5 हजार रुपये का स्टडी मटेरियल भी निःशुल्क दिया जा रहा है।

Amaltas

शुभारंभ अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने और उन्हें तराशने का काम किया जाएगा। विद्यार्थियों को एक साल पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करनी होगी। उन्होंने अगले वर्ष राज्य सरकार द्वारा ढाई लाख भर्तियां निकालने की बात भी कही।

विजयवर्गीय ने स्कूल परिसर में 15 से 20 करोड़ रुपये की लागत से ई-लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की। यहां विद्यार्थियों के लिए 24 घंटे पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि क्षेत्र के कई प्रतिभावान विद्यार्थी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग नहीं ले पाते। ऐसे बच्चों की जरूरत को देखते हुए नमो कोचिंग सेंटर शुरू किया गया है। उनका प्रयास है कि यहां से पढ़कर विद्यार्थी भविष्य में बड़े प्रशासनिक और जिम्मेदार पदों तक पहुंचें।

संपादक

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks