अमलतास विश्वविद्यालय में आज दीक्षांत समारोह

देवास। अमलतास विश्वविद्यालय में शुक्रवार 3 अप्रैल को वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में जगदीश देवड़ा, गौतम टेटवाल, डॉ. खेम सिंह डेहरिया, महेंद्र सिंह सोलंकी, गायत्री राजे पंवार और मनोज चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
समारोह में मेडिकल, नर्सिंग, पैरामेडिकल सहित विभिन्न संकायों के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। साथ ही मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार दीक्षांत समारोह का उद्देश्य केवल उपाधि वितरण नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का बोध कराना भी है। इस दौरान विद्यार्थियों को दीक्षांत शपथ दिलाई जाएगी, जिसमें वे अपनी शिक्षा का उपयोग मानवता और राष्ट्र निर्माण के लिए करने का संकल्प लेंगे।
