15 लाख से अधिक संपत्ति कर बकाया पर निगम का सख्त एक्शन, कुर्की व तालाबंदी

देवास। नगर निगम देवास द्वारा संपत्ति कर वसूली लक्ष्य को पूरा करने के लिए अब सख्त रुख अपनाया जा रहा है। आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम द्वारा बड़े बकायादारों के खिलाफ कुर्की एवं तालाबंदी जैसी कठोर कार्यवाही की जा रही है।
वर्षों से बकाया कर राशि जमा नहीं करने वाले करदाताओं पर निगम ने शिकंजा कसते हुए भोपाल बायपास स्थित चौहान रेस्टोरेंट (नाश्ता प्वाइंट) एवं समीप स्थित मोहन महल मक्खन वाला रेस्टोरेंट पर कार्यवाही की। दोनों प्रतिष्ठानों पर कुल ₹15 लाख 22 हजार संपत्ति कर बकाया होने के चलते निगम टीम ने कुर्की कर तालाबंदी की कार्यवाही की।
आयुक्त द्वारा जलकर, सीवरेज कनेक्शन शुल्क एवं कचरा संग्रहण शुल्क की वसूली को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया।

Rai Singh Sendhav

निरीक्षण के दौरान बिना लाइसेंस व्यापार, गंदगी फैलाने, गीला व सूखा कचरा अलग-अलग न रखने, कचरा संग्रहण वाहन में मिश्रित कचरा डालने एवं दुकानों के सामने डस्टबीन नहीं रखने जैसी लापरवाहियों पर ₹9,000 की चालानी कार्यवाही की गई।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकायादारों के विरुद्ध ऐसी कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

संपादक

+ posts
Enable Notifications OK No thanks