सोनकच्छ: ग्राम बाबई में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Amaltas

349 पाव अवैध देशी मदिरा जब्त

देवास। देवास जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सोनकच्छ क्षेत्र के ग्राम बाबई में मुखबिर की सूचना पर की गई छापामार कार्रवाई में 349 पाव (करीब 62.82 बल्क लीटर) देशी मदिरा प्लेन जब्त की गई है।

Madhur

यह कार्रवाई देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में की गई। जप्त की गई शराब का बाज़ार मूल्य लगभग ₹26,175 आँका गया है।

Amaltas

आबकारी विभाग की टीम ने जितेन्द्र कीर के अधिपत्य से अवैध रूप से संग्रहित मदिरा को बरामद कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) और 34(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है।
कार्रवाई में शामिल रहे अधिकारी:

• आबकारी उपनिरीक्षक – प्रेम यादव

• आबकारी मुख्य आरक्षक – राजाराम रैकवार

• आबकारी आरक्षक – अरविंद जिनवाल, निकिता परमार

• सैनिक – किशोर सिसोदिया, अनिल चोहान, अनिल अकोडिया

अधिकारियों ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध अभियान जिलेभर में लगातार जारी रहेगा। इस तरह की सख्त कार्रवाई से अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों में भय का माहौल है।

संपादक

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks