Latest Update: देवास जिले की 2 सीटों पर कांग्रेस और 3 पर भाजपा का कब्जा, देखिये किसे मिले कितने वोट

जिले की सबसे बड़ी जीत गायत्री राजे पवार के नाम, 27511 मतों से जीती…

हाटपिपलिया से मंत्री दीपक जोशी कांग्रेस के मनोज चौधरी से 13519 मतों से चुनाव हारे

सोनकच्छ से कांग्रेस के सज्जन वर्मा भाजपा के राजेन्द्र वर्मा से 9698 मतों चुनाव जीते

बागली से भाजपा के पहाड़ सिंह कन्नौजे कांग्रेस के कमल वास्केल से 11554 मतों से चुनाव जीते

खातेगांव से भाजपा के आशीष शर्मा कांग्रेस के ओम पटेल से 7435 मतों से चुनाव जीते

देवास।
देवास जिले की पांचों विधानसभा सीटों अंतिम परिणाम सामने आ गए हैं। जिले की बहुचर्चित हाटपिपलिया और सोनकच्छ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत हुई है, वहीं देवास, बागली और खातेगांव विधानसभा सीटों पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। हाटपिपलिया से जहां शिवराज सरकार के मंत्री दीपक जोशी को कांग्रेस के युवा उम्मीदवार मनोज चौधरी के सामने करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा, वहीं सोनकच्छ से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा के राजेंद्र वर्मा को पराजित कर कांग्रेस का परचम लहराया है।

Rai Singh Sendhav

देवास
आपको बता दें देवास विधानसभा सीट पर एक बार फिर महल का वर्चस्व बरकरार रहा है। यहां से भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार ने कांग्रेस के जय सिंह ठाकुर को 27323 मतों से करारी शिकस्त देकर भाजपा को लगातार आठवीं बार जीत दिलाई। गायत्री राजे पवार दूसरी बार विधानसभा में पहुंचेगी। आपको बता दें मतगणना शुरू होते हैं कांग्रेस की जय सिंह ठाकुर आगे रहे किंतु आठवें राहुल के बाद वह ऐसा पिछड़े कि गायत्री राजे पवार की लीड एक बार आगे बढ़ी तो फिर बढ़ती ही गई।
गायत्रीराजे पवार को मिले मत – 102088
जयसिंह ठाकुर को मिले मत – 74577
मतांतर- 27511

सोनकच्छ-
सोनकच्छ विधानसभा सीट पर तत्कालीन विधायक राजेंद्र वर्मा का मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं राष्ट्रीय सचिव सज्जन सिंह वर्मा से था। शुरुआती दौर में राजेंद्र वर्मा आगे चले लेकिन छठे राउंड से ऐसा पिछड़े कि वे सज्जन वर्मा के मतों के नजदीक नहीं आ सके। यहां से सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा के राजेंद्र वर्मा को 9698 मतों से पराजित किया।
सज्जन सिंह वर्मा को मिले मत – 85769
राजेन्द्र वर्मा को मिले मत – 76071
मतांतर- 9698

हाटपिपलिया
जिले की चर्चित विधानसभा सीट हाटपिपलिया में मंत्री दीपक जोशी का मुकाबला कांग्रेस के युवा उम्मीदवार मनोज चौधरी के साथ था। मनोज चौधरी ने पहले ही राउंड से दीपक जोशी पर बढ़त बनाई जिसे आखरी तक बरकरार रखते हुए कुल 13519 मतों से जीत हासिल की।
मनोज चौधरी को मिले मत – 83337
दीपक जोशी को मिले मत – 69818
मतांतर- 13519

बागली
बात बागली विधानसभा क्षेत्र की करें तो यहां कांग्रेस के कमल वास्केल का मुकाबला भाजपा के पहाड़ सिंह कन्नौजे से था। यहां भाजपा के पहाड़ सिंह कन्नौज ने कांग्रेस के कमल वास्केल को 11554 मतों से शिकस्त देकर जीत हासिल की।
पहाड़ सिंह कन्नौजे को मिले मत – 87758
कमल वास्केल को मिले मत – 76204
मतांतर-11554

खातेगांव
खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक आशीष शर्मा का मुकाबला कांग्रेस के ओम पटेल से था। शुरुआती दौर में ओम पटेल ने कुछ रनों की बढ़त बनाई। लेकिन हर राउंड में मुकाबला रोचक रहा। कभी आशीष आगे निकलते तो कभी ओम पटेल। अंततः आशीष शर्मा ने कांग्रेस के ओम पटेल पर 7435 मतों से जीत दर्ज की।
आशीष शर्मा को मिले मत- 71161
ओम पटेल को मील मत- 63726
मतांतर- 7435

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks