विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र के व्ही.व्ही.पीएटी. की पर्ची का मिलान मतों से किया जायेगा

देवास। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केन्द्र का चुनाव रेण्डम आधार किया जाकर, उस मतदान केन्द्र में उपयोग हुए व्ही.व्ही.पीएटी. की स्लिपों का मिलान ईव्हीएम के कंट्रोल यूनिट में प्रदर्शित परिणाम से अनिवार्यत: किया जायेगा। यह कार्य अभ्यर्थियों/निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं केन्द्रीय प्रेक्षक की उपस्थिति में होगा। इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।
मतगणना हॉल के अन्दर ही व्हीव्हीपीएटी की स्लिप से अनिवार्य सत्यापन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस मतगणना हेतु व्हीव्हीपीएटी काउंटिंग बूथ का निर्माण, जिसमें जालीनुमा कवरेज होगा, जैसा कि बैंक के कैशियर का होता है, जिससे किसी भी अन्य व्यक्ति की पहुंच व्हीव्हीपीएटी की स्लिप तक न हो, इस प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

Rai Singh Sendhav

इसके लिये रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सभी अभ्यर्थियों को पूर्व में ही सूचना दी जायेगी। मतदान केन्द्र के चयन के लिये सफेद कागज पर मतदान केन्द्रों के नम्बर लिखकर कंटेनर में डाले जायेंगे और पर्ची निकालकर, केन्द्र का रेण्डम चयन होगा। यह कार्य ईव्हीएम से गणना के अंतिम राउण्ड के तत्काल पश्चात् किया जायेगा। यह कार्य केन्द्रीय प्रेक्षक की उपस्थिति एवं कड़ी निगरानी में होगा। परिणाम घोषणा के पूर्व रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा व्हीव्हीपीएटी की स्लिप की गणना पश्चात् कंट्रोल यूनिट के परिणाम से मिलान कर एक सत्यापन पत्रक जारी किया जाएगा।

संपादक

+ posts

1 thought on “विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र के व्ही.व्ही.पीएटी. की पर्ची का मिलान मतों से किया जायेगा”

  1. Giao diện website và ứng dụng cũng chính là điểm gây ấn tượng đặc biệt với hội viên. XN88 game Nền tảng cho sử dụng màu sắc hài hòa, đơn giản nhưng khi kết hợp với nhau tạo cảm giác thu hút đặc biệt. Ngoài ra, hệ thống điều hướng, danh mục đều sắp xếp vô cùng khoa học nên dù bạn có là thành viên mới thì cũng sẽ dễ dàng tìm thấy thông tin mong muốn nhanh chóng. TONY06-13

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks