20वीं सीनियर राज्यस्तरीय स्पर्धा में सॉफ्टबॉल खिलाडिय़ों को दूसरा स्थान

Amaltas

देवास। 20वीं सीनियर राज्यस्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन चिमनबाग ग्राउंड इंदौर में किया गया। इस स्पर्धा में 20 से अधिक जिलों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। देवास जिले की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। देवास की ओर से रागिनी चौहान, देविका चौधरी, मानसी राठौर, दीपा बिलवे, दीपा तिवारी, छवि सिंह, आयुषी सिंह, निशा, ज्योति मौर्य आदि का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। टीम के कोच राजीव श्रीवास्तव थे। इस उपलब्धि पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, संजय कहार, प्रेमनाथ तिवारी, संतोष बैस, चंद्रपालसिंह सोलंकी, अरुण कुशवंशी आदि ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दीं। यह जानकारी अनिल श्रीवास्तव ने दी।

संपादक

1 thought on “20वीं सीनियर राज्यस्तरीय स्पर्धा में सॉफ्टबॉल खिलाडिय़ों को दूसरा स्थान”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks