16वीं अंतर जिला राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए टीम तिरुपति  रवाना

Amaltas

देवास। आंधप्रदेश के तिरुपति में आयोजित होने वाली 16वीं अंतर जिला राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भागीदारी करने के लिए देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के खिलाड़ी ट्रेन से रवाना हुए। टीम में देवास व सोनकच्छ से मिर्जा फैजल बेग, ऋषभराज राठौड़, भावेश पंड्या, सलोनी पटानी, प्रियांशी साहू, जयेश पटेल, नबीन विश्वास, रजनीश गौर, मानसी चौधरी, विश्वजीत झाला, हरिओम योगी, रितिका सिंह शामिल हैं। इनके साथ कोच राजाराम दातिर, अर्चना चौधरी एवं मैनेजर संतोष कुंदर शामिल हैं। खिलाडिय़ों एवं ऑफिशियल का स्वागत रेलवे स्टेशन पर देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अनिल श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव आदि ने किया।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks