चोरी गए ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, तथा मोबाइल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

कन्नौद (कमल गर्ग)। पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह के निर्देश तथा एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा, एसडीओपी ज्योति उमठ के मार्गदर्शन में हरण गांव थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया व उनकी टीम ने चोरी गए ट्रैक्टर सहित 7 लाख का मश्रुका जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।

Rai Singh Sendhav
\"\"

22 अगस्त की रात फिरोज अली पिता रजाक निवासी गनोरा थाना हरण गांव का सोनालिका ट्रैक्टर अज्ञात लोग चुरा ले गए थे, जिसकी रिपोर्ट पर हरण गांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तलाशी शुरू की। जिसमें आशु उर्फ आशीष पिता रामेश्वर निवासी रेहटी तथा बालकृष्ण उर्फ़ बालू पिता धन्नालाल बजरंग कुटी नसरुल्लागंज को मय सोनालिका ट्रैक्टर, एक मोटरसाइकिल, तथा दो मोबाइल उनके कब्जे से बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि नसरुल्लागंज थाने के अंतर्गत इन दोनों के विरुद्ध दर्जनों अपराध पंजीबद्ध है जिनकी भी विवेचना की जा रही है।

संपादक

+ posts

4 thoughts on “चोरी गए ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, तथा मोबाइल सहित दो आरोपी गिरफ्तार”

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

  2. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks