ज्वेलरी की दुकान में बड़ी चोरी, बाहर गया था परिवार…

Amaltas

ज्वैलरी की शॉप में चोरी…अज्ञात चोरो ने बोला ज्वैलरी शॉप की दुकान पर धावा… लाखो रुपयो की ज्वैलरी चोरी…
देवास जिले के सोनकच्छ के ग्राम गन्धर्वपुरी की घटना…
चोरी की घटना CCTV कैमरे में हुई क़ैद…

देवास। जिले के सोनकच्छ थाना क्षेत्र के ग्राम गंधर्वपुरी में अज्ञात चोरो ने ज्वैलरी के दूकान में हाथ साफ़ करते हुए लाखो रुपयो की ज्वैलरी चुरा ली।
चोरी की वारदात दूकान में लगे CCTV कैमरो में क़ैद हो गयी । कैमरों में 4 चोर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे है । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची और मामले की जाँच शुरू की ।

\"\"
CCTV में कैद हुए सभी बदमाश

सोनकच्छ थानांतर्गत ग्राम गंधवपुरी में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को सोने चांदी की दुकान में चोरों ने धावा बोल दिया। पुलिस के मुताबिक दुकान मालिक रमेशचंद्र सोनी परिवार के साथ बाहर गए हुए थे, जिस पर मौका पाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया, सोने -चांदी  व्यापारी ने पुलिस को बताया कि दुकान में से 25 किलो चांदी और 5 तोला सोना चोरी हुआ है। चोर दुकान में चोरी करने के बाद रकम रखने वाले डब्बो को पास की ही गली में छोड़ गए। फिलहाल मामले को पुलिस ने संज्ञान में लिया है, प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की जाएंगी।
बताया जा रहा है, कि दूकान रमेश सोनी  की पत्नी संचालित करती है ।

उधर पुलिस का साफ़ तौर पर कहना है,कि कितने रूपये के गहने चोरी हुए है,अभी यह स्पष्ट नही हो पाया है…लेकिन अब CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस उसके आधार पर चोरो को जल्द तलाश करने की भी बात कहते हुए नज़र आ रही है ।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks