कलेक्टर कक्ष के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी, रघुपति राघव भजन गाया…, DM से हुई बहसबाजी…

Amaltas

कांग्रेसियो का आरोप – काफी देर खड़े रहने के बाद भी कोई ज़िम्मेदार ज्ञापन लेने नहीं पहुँचा,तभी धरने पर बैठे…
बाद में मौके पर पहुँचे कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के बीच में हुई जमकर बहसबाजी…

पिछले दिनों पूर्व CM कमलनाथ की हाटपिपल्या में हुई सभा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष छगनलाल मिस्त्री के विरुद्ध दर्ज प्रकरण वापसी की मांग की…
इसी के चलते आज ज्ञापन देने पहुँचे थे,कांग्रेसी

देवास। आज कलेक्टोरेट में ज्ञापन देने गए कांग्रेसियों का ज्ञापन लेने कोई जिम्मेदार नहीं आया तो कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के कक्ष के बाहर कांग्रेसियों ने धरना देकर रघुपति राघव राजा राम का भजन गाया। इस दौरान वहां कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला भी आ गए, जिनसे  शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी की जमकर बहस भी हो गई। बाद में कांग्रेसियों ने एडीएम को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।

\"\"

आपको बता दें 3 तारीख को देवास के हाटपिपलिया में हुई कमलनाथ  की सभा को लेकर हाटपिपलिया ब्लॉक अध्यक्ष पर एफ आई आर दर्ज की गई थी।  उसी को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ता शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय ज्ञापन देने आए थे। काफी समय तक जब ज्ञापन लेने कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा तो कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टर कक्ष के बाहर धरने पर बैठकर रघुपति राघव राजा राम का भजन गाने लगे। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन और पुलिस शिवराज के इशारे पर काम कर रही है। कोविड-19 के चलते जब कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष छगनलाल मिस्त्री के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा सकता है तो फिर यहां कई सभाएं भाजपा की भी हुई हैं। उन सभाओं में भी सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया गया है। फिर उनके खिलाफ f.i.r. क्यों नहीं होती। जिला प्रशासन और पुलिस को निर्वाचन आयोग के हिसाब से चलना चाहिए ना कि शिवराज सिंह के।
श्री राजानी ने कहा कि निर्वाचन आयोग से निवेदन है कि लोकतंत्र की रक्षा करते हुए निष्पक्ष चुनाव कराएं और जब आज कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञापन देने पहुंचे तो कलेक्ट्रेट में बहुत समय तक खड़े रहे यहां पर कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था उसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता ने कलेक्टर गेट के सामने ही धरना दिया और शांत तरीके से रघुपति राघव राजा राम भजन गाया।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks