कानपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे

बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों के हथियार छीन कर भागने की कर रहा कोशिश

Rai Singh Sendhav

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है। विकास को कल ही एमपी के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद यूपी एसटीएफ उसे लेकर यूपी जा रही थी। बीच रास्ते में एसटीएफ की गाड़ी पलट गई, जिसमें विकास दुबे भी सवार था। इसके बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीन कर भागने की कोशिश की। इसके बाद हुई मुठभेड़ में एसटीएफ ने उसे मार गिराया।

\"\"

8 पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे को कानपुर ले जा रही STF टीम की गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और वह मुठभेड़ में मारा गया है। विकास दुबे को कानपुर के हैलट अस्पताल लाया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की है।

\"\"

आपको बता दें कि विकास दुबे को गुरुवार सुबह उज्जैन (मध्य प्रदेश) में पुलिस ने गिरफ्तार किया। सात दिन की तलाश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद एमपी की पुलिस ने विकास दुबे को देर शाम यूपी एसटीएफ की टीम को सौंप दिया था। कानपुर के समीप 8 पुलिस कर्मियों की हुई हत्या के बाद से उत्तर प्रदेश पुलिस विकास दुबे को जगह जगह ढूंढ रही थी इस दौरान विकास दुबे के 5 साथी भी अब तक पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं।

कानपुर-पुलिस का आधिकारिक बयान जारी-

अवगत कराना है कि थाना चौबेपुर पर दिनांकः 03.07.2020 को पंजीकृत मु0अ0स0 192/20 धारा 147/148/149/302/307/394/120बी भादवि0 व 7 सीएलए एक्ट जो 08 पुलिसकर्मियों के शहीद होने से सम्बन्धित है, में वांछित 5 लाख रु0 का इनामियां अभियुक्त विकास दुबे पुत्र राम कुमार दुबे नि0 बिकरू थाना चौबेपुर कानपुर नगर को उज्जैन, मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के पश्चात पुलिस व एसटीएफ टीम द्वारा आज दिनांक 10.07.2020 को कानपुर नगर लाया जा रहा था। कानपुर नगर भौंती के पास पुलिस का उक्त वाहन दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गया, जिससे उसमें बैठे अभियुक्त व पुलिस जन घायल हो गये। इसी दौरान अभि0 विकास दुबे उपरोक्त ने घायल पुलिस कर्मी की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे घेर कर आत्मसमर्पण करने हेतु कहा गया किन्तु वह नहीं माना और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगा पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी फायरिंग की गयी।उपरोक्त विकास दुबे घायल हो गया, जिसे तत्काल ही ईलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज का दौरान अभियुक्त विकास दुबे की मृत्यु हो गयी है।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks