बाबा महाकाल की सावन सोमवार की पहली सवारी 6 जुलाई को

Amaltas

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों का जायजा लिया

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर भगवान की श्रावण मास की प्रथम सवारी सोमवार 6 जुलाई को निकाली जायेगी। श्रावण एवं भादौ मास में भगवान महाकाल की कुल सात सवारियां निकलेंगी। वर्तमान में वैश्विक कोरोना महामारी को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा सरकार की गाईड लाइन एवं नियमों का पालन करवाया जा रहा है। कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मन्दिर प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने नवीन सवारी मार्ग का अवलोकन कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिये हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग एवं भारत सरकार की गाईन लाइन का पालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम महाकाल प्रवचन हाल में अधिकारियों के साथ बैठक लेकर व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। मन्दिर प्रशासक एसएस रावत ने सवारियों के बारे में की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सम्पन्न कराई जा रही है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद महाकाल मन्दिर के सभा मण्डप, मन्दिर के मुख्य द्वार से सवारी मार्ग का निरीक्षण कर रामघाट पर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अवि प्रसाद, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, अपर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी, प्रशासक एसएस रावत, एएसपी रूपेश द्विवेदी, उप प्रशासक  मूलचन्द जूनवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks