कोरोना से लगातार तीसरे दिन राहत, देवास में आज आई सभी रिपोर्ट नेगेटिव

Amaltas

आज आई 62 रिपोर्ट, सभी निगेटिव, इनमें तीन रिपीट सैंपल रिपोर्ट भी शामिल
देवास में अबतक कुल पॉजिटिव मरीज -92
अब तक  देवास में हुई मौत -9
अब तक स्वस्थ हुए मरीज  – 60
वर्तमान में एक्टिव मरीज- 23

देवास। कोरोना को लेकर आज लगातार तीसरे दिन देवास के लिए खबर सुकून भरी है। आज आई 62 सैंपल रिपोर्ट में 59 न्यू नेगेटिव आई है। जबकि तीन की रिपीट रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।
फिलहाल आज की रिपोर्ट के बाद अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 92 है इनमें 9 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 60 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 23 है।
आपको बता दें देवास में स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत काफी बेहतर है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज आई 62 सैंपल रिपोर्ट के बाद 92 सैंपल रिपोर्ट आना शेष है।

आज की स्थिति
देवास में अबतक कुल पॉजिटिव मरीज -92
अब तक  देवास में हुई मौत -9
अब तक स्वस्थ हुए मरीज  – 60
वर्तमान में एक्टिव मरीज- 23

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks