सोनकच्छ के समीप जंगल में पेड़ पर लटकी मिली लाश…

Amaltas

लाश की शिनाख्त पवन उर्फ बालाराम जाट के रूप में हुई
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
सोनकच्छ (क्राइम रिपोर्टर)। सोनकच्छ क्षेत्र के ग्राम सांवेर के जंगल में एक युवक की लाश पेड़ पर लटकी पाई गई। आज सुबह सब्जी तोड़ने गए एक किसान ने जब यह नजारा देखा तो तत्काल संबंधित खेत मालिक को इसकी सूचना दी। खेत मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को नीचे उतरवाया। मृतक की शिनाख्त पवन उर्फ बालाराम पिता शोभा राम जाट उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह सांवेर जंगल के एक खेत में पेड़ पर पवन की लाश लटकी पाई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोनकच्छ पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ की है। घटना शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks