देवास में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा पहुंचा 50 पर, आज फिर मिले 5 नए मरीज

Amaltas

देवास। देवास में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। आज फिर पांच नए पॉजिटिव मरीज पाए गए। इस तरह देवास में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 50 पर पहुंच गई है। हालांकि आधिकारिक आंकड़े 48 बता रहे हैं क्योंकि देवास के दो मरीजों को इंदौर की लिस्ट में जोड़ा गया है। आज जो 5 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं उससे शहर के तिलक नगर (कर्मचारी कॉलोनी), काशी कुंज और शिप्रा जैसे क्षेत्र भी जुड़ गए हैं।
आपको बता दें पिछले 5 दिनों से देवास में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा रोजाना बढ़ा रहा है। आज जो 5 नए कोरोना संक्रमित पाए गए उनमें अब्दुल सत्तार पिता नियाज उम्र 63 वर्ष निवासी तिलक नगर कर्मचारी कॉलोनी, रेखा पति ताराचंद निवासी शिप्रा, दिलशा पिता दिलीप उम्र 2 वर्ष, अनीता उम्र 50 वर्ष निवासी वासुदेव पुरा,  छोटू पिता खुदा बख्श निवासी काशी कुंज कॉलोनी देवास शामिल है।
कुल मिलाकर देवास में अब तक हुए 50 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए। इनमें से 14 लोग स्वस्थ होकर अपने घर पहुँच गए है। वही 7 लोगो की मौत हो चुकी है। दो मरीजो को शुरू से इंदौर की लिस्ट में जोड़ा गया है। अतः अब देवास में एक्टिव मरीजो की संख्या 27 है।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks