ब्राह्मण समाज द्वारा दिया प्रशिक्षण,घर घर विराजेंगे मंगलमूर्ति

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से बनाए मिट्टी के गणेश, कार्यशाला आयोजित

Amaltas

सोमेश उपाध्याय

बागली। आज से गणेशोत्सव आरम्भ हो रहे है।घर घर मंगलमूर्ति विराजेंगे।इस संदर्भ में नगर के ब्राह्मण समाज ने नवीन पहल आरम्भ करते हुए अपने घर मिट्टी के गणेश की स्थापना का संकल्प लिया।ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प.दीपक व्यास ने बताया कि समाज द्वारा प्रत्येक घर मे पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से मिट्टी के गणेश बनाने का आव्हान किया गया ताकि केमिकल व प्लास्टर ऑफ पेरिस से युक्त प्रतिमाओं का कम उपयोग हो और कम से कम जल प्रदूषण हो।

Madhur

इस अवसर पर बच्चो के लिए कार्य-शाला भी आयोजित कि गई थी।जिसमे प्रशिक्षक पवन आचार्य द्वारा आसान स्टेप्स से मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाना सिखाया गया।स्वागत उद्बोधन पंडित राकेश नागौरी द्वारा दिया गया एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता हेतु उक्त कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। समाज के मीडिया प्रभारी सोमेश उपाध्याय ने बताया कि आज के समय में मिट्टी के गणेश की स्थापना कर हमें अपना पर्यावरण के प्रति दायित्व निभाना चाहिए। लोगों को जागरूक करना ब्राह्मण समाज का मुख्य उद्देश्य है ।श्रीमती रचना नागौरी द्वारा सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया । कार्यशाला में हदया नागौरी, केशव शर्मा ,रुद्र शर्मा ,एंजल नागौरी ,वंशिका व्यास ,रिद्धिमा व्यास ,सार्थक दाधीच आदि बच्चों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।श्रेस्ठ प्रतिमाओं को पुरस्कृत भी किया गया।आभार श्रीमती अनीता व्यास द्वारा माना गया।

Amaltas

मिट्टी के गणेश ही शास्त्र सम्मत
पं. कनिष्क द्विवेदी व प. मुकेश शर्मा ने बताया कि भाद्रपद की चतुर्थी से शुरू होने वाले गणेशोत्सव में सिर्फ मिट्टी की और खुद अपने हाथों से बनाई जाने वाली गणेश प्रतिमाओं का ही शास्त्रों में उल्लेख है।पूजा करने वाला यदि अपने हाथों से ही मिट्टी की प्रतिमाएं बनाएं तो ऐसी प्रतिमा और पूजा और अधिक फलदायी होती है।

घर घर विराजेंगे गणेश-बागली में घर घर मंगलमूर्ति भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित होंगी।इस बार लोग मिट्टी के गणेश की और ज्यादा आकर्षित है!बागली में करीब दर्जन भर स्थानों पर बच्चो द्वारा बाबा की प्रतिमा स्थापित की गई।पूरे दस दिनों तक गणेशोत्सव की धूम रहेगी!

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks