कमल गर्ग \’राही\’
कन्नौद। पिछले दस दिन से झुलसा देने वाली गर्मी से जहां सभी परेशान थे, वहीं सोयावीन की फसले भी मुरझाने लगी थी। किसान आसमान की ओर निहार कर इन्द्र देवता से विनती कर रहा था तो कही मन्दिरों में धार्मिक अनुष्ठान हो रहे थे।
सभी की पुकार सुनते हुए इन्द्र देवता कुछ घन्टे के लिए ही सही, प्रसन्न हुए ओर करीब एक घन्टे से अधिक समय तक बरसे। जिससे फसलों को जीवन दान मिला वहीं लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली।
आपको बता दे गत वर्ष जुलाई के अन्त तक 16 इंच बारिश हो चुकी थी जो इस वर्ष जुलाई अन्त तक मात्र 6 इंच ही बारिश हुई है। अभी तक 10 इंच कम हुई है।

