नौतपा में गर्मी बढी
अनिल उपाध्याय
खातेगांव। इस बार गर्मी ने नौतपा से पहले ही लोगों को तपा दिया था शनिवार 25 मई से नौतपा शुरू होने से गर्मी का तेवर और अधिक बढ़ गया है, जो 3 जून तक रहेगा।
ज्योतिष में ऐसी मान्यता है कि रोहिणी नक्षत्र जब लगता है तो सूरज के तेवर प्रचन्ड रहते हैं जबकि इस बार रोहिणी नक्षत्र लगने से पहले ही गर्मी ने लोगों को तरबतर कर रख दिया, दरअसल सूरज अब चंद के नक्षत्र रोहिणी में जाता है तो सूर्य की तपन कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है रोहणी नक्षत्र के कम से कम 9 दिन के अंतराल में बारिश ना हो तो उस वर्ष वर्षा अधिक होती है, सूर्य की गर्मी और रोहणी के जल तत्व के कारण मानसून गर्भ में जाता है, नौतपा ही मानसून का गर्भकाल माना जाता है,

गर्मी व उमस से बचने में का
कर रहे हैं जतन,
वर्तमान में पड़ रही तेज धूप ने लोगों को पसीने में तर बतर कर दिया है रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया तेज धूप और गर्मी के कारण लोगों के जनजीवन प्रभावित होता नजर आ रहा है बढ़ती तपन से बचने के लिए आम नागरिक व दुकानदार जतन करने में लगे हैं कई लोग अपने घरों दुकानों गली में हर रंग की मेट लगाकर धूप से बचने की कोशिश कर रहे हैं,
दिन-रात कूलर चलने से बड़ी पानी की मांग,
———
बढ़ते पारे से अपने शरीर का सामजस्य बैठाने के लिए लोग शीतल पेय, सहित आइसक्रीम कुल्फी गन्ने का रस सहित अन्य जूस का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं, वही दिन-रात कुलर चलने से पानी की खपत भी बढ़ गई है, गर्मी के कारण दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बाजार में सन्नाटा देखा जा रहा है, दोपहर में जरूरी काम के होने पर ही लोग बाजार की ओर रुख कर रहे हैं,
