अभा बलाई महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, महासभा मे संगठनों का विलय

Amaltas

देवास। रेस्ट हाऊस देवास मे अखिल भारतीय बलाई महासभा (रजि.ऑल इंडिया) की प्रदेश कार्यकरणी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतनलाल मालवीय, राष्ट्रीय सचिव कृष्णमोहन मालवीय (पूर्व विधायक सारंगपुर), राष्ट्रीय अध्यक्ष सलाकार समिति कारण कुमारिया (जि. प. अध्यक्ष उज्जैन), कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष धर्मराज प्रधान (से.नि.तहसीलदार) ने की। अखिल भारतीय बलाई समाज संगठन रजि.सन 1989 जो मध्यप्रदेश में बलाई समाज का सबसे पुराने संगठन को अखिल भारतीय बलाई महासभा में विलय किया। इसी कड़ी में रतनलाल मालवीय, राजाराम कोगे, इंजीनियर रमेश कुमार बड़ोले, एडवोकेट राकेश चौहान ने भी अपने-अपने संगठन को अखिल भारतीय बलाई महासभा में विलय किया एवं बलाई समाज को एकजुट कर मजबूत करने का आह्वान किया और निर्णय लिया गया कि अगर फर्जी और झूठे संगठन समाज को गुमराह करे तो उसके ऊपर मुकदमा चलाया जाए तकि भविष्य में फिर कोई व्यक्ति समाज को धोखा देने की कोशिश न करे। अखिल भारतीय बलाई महासभा में सुमित पलाश्या, बी. एल सौराष्ट्रीय, कैलाश मालवीय को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एडवोकेट राकेश चौहान को प्रदेश महासचिव, कमलकिशोर चौहान को सयुक्त सचिव, मगन मनसोरे को युवा उपाध्यक्ष, रोहितरॉय चौहान को युवा सयुक्त सचिव, मुकेश चौहान को इंदौर शहर अध्यक्ष, डॉ.मुकेश मालवीय को उज्जैन संभागीय अध्यक्ष, राजेश मालवीय को देवास जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय बलाई महासभा में मनोनीत किया गया। इस मौके पर कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष यशवंत केलोदिया, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण मालवीय, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सोलंकी, प्रदेश सचिव यशवंत मालवीय डाबरी, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह बामनिया नारायण सिंह सरपंच साहब, विजय चौहान आदि अतिथियो का पुष्पा माला से सम्मान किया। मंच का संचालन राकेश सोलंकी ने किया। आभार जिला अध्यक्ष राजेश मालवीय ने व्यक्त किया।

संपादक

Latest Posts

1 thought on “अभा बलाई महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, महासभा मे संगठनों का विलय”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks