कन्नौद, खातेगाव क्षेत्र में हैंडपम्प मैकेनिक सिर्फ चार…  चौकीदारों से कराया जा रहा कार्य

Amaltas

कन्नौद (कमल गर्ग \”राही\”)। पीएचई विभाग के अन्तर्गत कन्नौद, खातेगाव क्षेत्र के ग्रामीण अंचल मे हैंडपम्प सुधारने के लिए मात्र चार मेकेनिक ही हैं। मैकेनिक की कमी के चलते चोकीदारों को हेल्पर बनाकर हैंडपम्प सुधारने का कार्य कराया जा रहा है। विभाग के सूत्रों के मुताबिक दोनों तहसील मे करीबन 2373 हैंडपम्प चालू होना बताया जा रहा है,100 हैंडपम्प पर एक मेकेनिक के हिसाब से 33 मेकेनिक होना चाहिए, लेकिन मेकेनिक के अभाव मे चोकीदारों से उन्हे हैंडपम्प सुधारने का काम कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर PHE विभाग कन्नौद में 1568 में से 292 हैंडपम्प बन्द पड़े हैं तथा खातेगांव में 1427 मे से 280 हैंडप्प बन्द होना बता रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल विपरीत है।
इस सम्बन्ध मे विभाग के SDO आरके सोनी का कहना है कि मेकेनिक कम होने के कारण जरूरत पड़ने पर चोकीदारों की मदद से हैंडपम्प सुधारने का कार्य कराया जाता है। इस बार लेबर के साथ ही मेकेनिक के लिए भी प्रस्ताव भेजा जावेगा।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks