देवास में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 93 हजार से ज्यादा की सामग्री जब्त

Amaltas

प्रतापनगर व शहर क्षेत्र में तीन प्रकरण दर्ज, जमीन में दबा लाहन नष्ट, कार्रवाई लगातार जारी

देवास। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय और परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 07 जुलाई 2025 को आबकारी वृत्त देवास ‘ब’ की टीम ने प्रतापनगर एवं शहर क्षेत्र में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब और महुआ लाहन जब्त किया।


इस कार्रवाई के दौरान जमीन में गड़े करीब 900 किलोग्राम महुआ लाहन को नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त 20 पाव देशी प्लेन मदिरा और 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। जब्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य लगभग ₹93,500 आंका गया है। मौके से मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत तीन प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

Madhur

यह कार्रवाई कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, आरक्षक अरविंद जिनवाल, आशीष, सैनिक किशोर, अनिल चोहान एवं अनिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Amaltas

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

संपादक

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks