कन्नौद थाना क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Amaltas

देवास। कन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम बागनखेड़ा से एक 16 वर्ष 6 महीने की नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात 11 से 3 बजे के बीच से लापता है। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने तुरंत कन्नौद थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए अपहरण का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संपादक

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks