चलती कार में लगी आग, जलकर हुई खाक… कोई हताहत नहीं

Amaltas

देवास। इंदौर भोपाल बायपास मार्ग पर बीती रात एक इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लग गई। कर में जैसे ही पीछे से आग लगी और कार का पीछे का कांच फूटा, वैसे ही वाहन चालक गाड़ी से उतरकर भागा। उसके देखते ही देखते कर धूं-धूं कर जलने लगी। हाईवे पर कार को जलता देख, वहां कई लोग इकट्ठे हो गए। तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

चलती कार में लगी आग, देखे वीडियो

मौके पर पहुंचे बीएनपी टीआई अमित सोलंकी और फायर ब्रिगेड के अधिकारी कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। कार्यचालक पंकज विजयवर्गीय ने बताया कि उनकी कार इलेक्ट्रिक कार है। अचानक उसमें कैसे आग लगी वह नहीं बता सकते। कार ज्यादा पुरानी भी नहीं है। 2018 में उन्होंने खरीदी थी।

संपादक

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks